छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ में मानसून की बारिश पर लगी ब्रेक, बढ़ा तापमान

छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कुछ धीमी नजर आ रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर पड़ा है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 4 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

रविवार को छत्तीसगढ़ में तापमान ने एक बार फिर बढ़त दिखाई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर देखने को मिला। यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की गतिविधियां कम होने और धूप निकलने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button