भिलाई । जामुल थाना क्षेत्र स्थित एसीसी फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने देखा और उसे स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई। घटना सूचना के बाद जामुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की पहचान मो. आबिद (28) के रूप में हुई है। वह जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 विश्वकर्मा चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि व एसीसी में पिछले 12 सालों से इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहा था। गुरुवार को जब आबिद फैक्ट्री पहुंचा तो गोडाउन में बिजली सप्लाई की समस्या आने पर ठीक करने गया। इस दौरान उसे अंदाजा भी नहीं था कि यहां हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा है। काम के दौरान वह करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। इस दौरान वहां कोई और कर्मचारी मौजूद नहीं था। कुछ देर में कुछ कर्मचारियों ने देखा कि आबिद जमीन पर पड़ा है और उसका शरीर काला पड़ चुका है। साथी कर्मचारियों ने मैनेजमेंट को सूचना दी और मजदूर को लेकर स्पर्श अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जामुल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है।
Related Articles
करंट से हाथियों की मौत मामला : हाईकोर्ट ने कहा – “वाइल्डलाइफ को नहीं बचाया तो होगी कार्रवाई”
August 6, 2024
माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा 13 ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव और बीना-गुना मेमू गाड़ी के विस्तार का शुभारंभ किया गया
January 10, 2025
Check Also
Close

