मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नानू निषाद के रूप में की गई है। मृतक पुराना अपराधी रहा है। बताया जा रहा है कि उसका उसके भाई और भाभी से विवाद चल रहा था। मोहन नगर पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उक्त घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Related Articles
जेल में निरूद्ध 358 बंदियों ने प्रयागराज से लाए गंगा जल की पूजा-अर्चना की एवं किया स्नान
February 25, 2025
नेशनल ट्राइबल गेम्स : रायपुर में होंगे हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेट-लिफ्टिंग के आयोजन
March 20, 2026
Check Also
Close


